9 जनवरी 2024 - 08:12
इस्राईल की टार्गेट किलिंग का निशाना बने हिज़्बुल्लाह के सीनियर कमांडर वेसाम अततवील

ज़ायोनी सेना ने हिज़्बुल्लाह कमांडर को उस समय टार्गेट किलिंग का निशाना बनाया जब वह दक्षिणी लेबनान के एक शहर में कार से यात्रा कर रहे।

ज़ायोनी सेना ने दक्षिणी लेबनान में ड्रोन हमला करते हुए हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर विसाम अल-तवील को शहीद कर दिया। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा के साथ-साथ लेबनान में भी हमले तेज़ कर दिए हैं। दक्षिणी लेबनान में ताज़ा कार्रवाई में हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर विसाम अल-तवील हवाई हमले में शहीद हो गए।

विसाम अल-तवील हिज़्बुल्लाह की प्रतिरोध इकाई के उप प्रमुख थे। ज़ायोनी सेना ने हिज़्बुल्लाह कमांडर को उस समय टार्गेट किलिंग का निशाना बनाया जब वह दक्षिणी लेबनान के एक शहर में कार से यात्रा कर रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिजबुल्लाह कमांडर अपने एक साथी के साथ शहीद हो गए। इस्राईल ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि हिजबुल्लाह ने कल ज़ायोनी एयरबेस पर 62 रॉकेट दागे थे।